
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में इन दिनों छिनतई करने वाले बदमाशों को मनोबल काफी बढ़ गया है। छिनने वाले अपराधियों ने नगर पुलिस को नाकोदम कर रखा है। बदमाश लगातार छिनतई को अंजाम दे रहें।

शनिवार को भी बाइक सवार बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के घनघोर चौक के पास दिनदहाड़े टोटो पर सवार एक महिला से पर्स की छिनतई कर ली। पर्स में पांच हजार रूपया और मोबाइल था। इसे लेकर नावाडीह रोहिणी निवासी पूजा सिंह ने कहा है कि वह पूजा में भाग लेने अपने परिवार के साथ टोटो से बदिया मोड़ जमुआ जा रही थी। उसी दौरान घनघोर चौक के पास स्पेलंडर बाइक पर सवार दो बदमाश आया और हाथ से बैग छिन कर फरार हो गया।

इधर नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।



