
Deoghar: देवघर जिले के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक महिला का मोबाइल की चोरी कर ली गई। इसे लेकर आवेदन देकर महिला ने बैद्यनाथधाम ओपी में शिकायत किया है।

पीड़ित महिला ने अपने शिकायत में कहा है कि वह वार्ड नंबर 26 में भर्ती होकर अपना इलाज कर रही है। महिला कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन की रहने वाली है।

बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।


