
Deoghar: देवघर जिला के पथरड्डा ओपी (थाना) स्थित बोचबान्ध पंचायत के करहिया गांव के समीप एक खेत के कुंए से एक 17 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। इसको लेकर मृतक युवक के परिजनों ने थाना में एक लिखित आवेदन देकर गांव के ही 9 लोगों को आरोपी बनाया है।

लिखित आवेदन में जिक्र किया है कि मेरे भांजे को जान से मारकर शव को छुपाने के उद्देश्य से कुंए में फेंक दिया है। जानकारी के अनुसार युवक गाय चराने के लिए घर से निकला था फिर घर लौटा और सैलून में बाल कटवाने की बात कहकर बाहर गया। परन्तु तीन चार घण्टे तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। कहीं कुछ पता नहीं चला। उसके बाद मंगलवार दोपहर को किसी ने कुँए में शव तैरने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन समेत आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे व पुलिस को मामले की सूचना दिया।

सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को कुँए से निकाला तथा शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


