
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक होटल से पार्टी के दौरान एक हैंड बैग चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। घटना 12 फरवरी की रात की बतायी जाती है। इसे लेकर नगर थाना में गुरूवार को पीड़ित द्वारा आवेदन देकर शिकायत किया गया है।

शिकायतकर्ता का नाम महेश कुमार चौधरी है, जो राजबाड़ी कास्टर टाउन का रहने वाला है। कहा है कि 12 फरवरी की रात लगभग 8.30 के आसपास उसकी एनर्वसरी की पार्टी चल रही थी। उसी दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा उसका हैंड बैग चोरी कर लिया गया।

बैग में एक गोल्ड रिंग, गोल्ड इयररिंग, एक डायमंड का नोज पिन, टाइटन हैंडवॉच सहित लगभग 9500 रूपया नगद था। कहा है कि जब होटल में लगे सीसीटीवी की जांच की गयी तो उसमें एक पिला ड्रेस और गुलाबी शॉल ओढ़े महिला को उक्त हैंड बैग ले जाते देखा गया। जब बाहर का फुटेज चेक किया गया तो दो महिला और उसके साथ एक पुरूष साथी को भी देखा गया जिसे महिला में चोरी किया गया हैंड बैग थमा दिया था। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।


