Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के कास्टर टाउन मोहल्ला स्थित डीएवी स्कूल के पास जैप 5 के बस से कुचलकर शुक्रवार को एक संत फ्रांसिस स्कूल की 9वीं की छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में नगर पुलिस ने बस चालक विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विश्वनाथ सिंह जैप 5 में चालक के रूप में पदस्थापित था। बताया जाता है कि वह आठ माह बाद रिटायर करने वाला था।
बताते चलें कि शुक्रवार को 8.30 बजे सुबह स्कूटी पर सवार होकर बच्ची स्कूल जा रही थी। इस दौरान बस ने पीछे से स्कूटी में धक्का मार दिया। इस घटना में संत फ्रांसिस की छात्रा ऋषिका मंजुल की मौत मौके पर ही हो गई थी। वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपरांत शहर वासियों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया था।