देवघर।
देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दरअसल देवघर-गोड्डा मुख्य पथ चकरमा गांव में रानी तलाब के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में सुरेश मंडल नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरेश मंडल होमगार्ड के जवान हैं जो की थाना क्षेत्र के चौपाल गांव के रहने वाले बताये जा रहे है।
बुधवार को जब सुरेश मोहनपुर जा रहे थे तब ही सामने से कार ने जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे वह गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में सुरेश को सीएचसी में भर्ती कराया , लेकिन फिर उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर सदर अस्पताल भर्ती करवाया गया।