बिहार
दरभंगा।
दरभंगा में 57 साल बाद हवाई सेवा शुरू हो गई। हवाई सेवा शुरू होने से लोगों में काफी उत्साह है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर 11:21 बजे बेंगलुरु से स्पाइसजेट का यात्री विमान ने लैंड किया। इसी विमान ने दरभंगा से दिल्ली के लिए 12:35 बजे उड़ान भरी। यहां से बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू हुई है।
दरभंगा में हवाई सेवा शुरू होने से मिथिला, कोसी और सीमांचल में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। यहां के लोग काफी संख्या में बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में रहते हैं।