Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के पुरंदाहा मोहल्ला में बुधवार रात 9 बजे के आसपास हुए चाकू बाजी मामले में एक युवक घायल हो गया। इस घटना में मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज कर बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे वार्ड में भर्ती कर दिया। परिजनों ने बताया कि अचानक दो युवक रात के 9 बजे के आसपास मुकेश कुमार यादव के पास पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को को दे दी गई है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों का कहना है कि हमला करने वाले दोनों व्यक्ति कि पहचान कर ली गई है।