Deoghar: एक बार फिर आरजेडी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरेश पासवान का परिवार सुर्ख़ियों में है। आरजेडी नेता की बहु व भाजपा कार्यकर्त्ता विनीता पासवान को कथित तौर पर चप्पल से पीटने की कोशिश की गई है। आरोप है कि ये कोशिश सुरेश पासवान के भांजे ने की है। जिसको लेकर पुरे महागठबंधन को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आड़े हाथों लिया है।
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि यही महागठबंधन का महिला सम्मान है। इस तरह की हरकत महागठबंधन के नेताओं में हार की बौखलाहट दर्शा रही है।
सांसद निशिकांत दुबे ने कहा ” महागठबंधन का महिला सम्मान…. कल राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरेश पासवान जी के बेटे की पत्नी वीनीता पासवान पूर्व मुखिया ,जो भाजपा कार्यकर्ता है को पूर्व मंत्री सुरेश पासवान जी के भांजे ब्रह्मदेव पासवान ने सरे आम चप्पल से पीटने की कोशिश की / पीटा ।क्या चुनाव ने गठबंधन नेताओं का स्तर इतना गिरा दिया है? हार की बौखलाहट ने अब मारपीट,हत्या की धमकी का रुप ले लिया है .”