
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कुंडा मोड़ के पास तीन से चार की संख्या में आए बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गया। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाश वहां से फरार हो गए।

जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके पर से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। सूत्रों कि माने तो चारो युवक के हाथ में देशी पिस्तौल था। इस मामले को लेकर कुंडा थाना में ब्रह्मपुर निवासी मुकेश कुमार यादव ने आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वर्तमान में वह कुंडा मोड़ स्थित जेवीएनएल कार्यालय में काम करता है। कहा है कि 6 फरवरी को दिन के 11 बजे के आसपास तीन-चार युवक उसके कार्यालय के समक्ष आपस में उलझ रहे थे। इस दौरान इन सबों के बीच मारपीट भी शुरू हो गया। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जूटे तो वह भी बाहर निकाल कर सड़क पर आ गया। स्थानीय लोगों के द्वारा इन लोगों को समझा बुझाकर भेज दिया गया। कुछ देर बाद वही तीन चार लड़के उसके पास पहुंचे और कहा कि लड़ाई करने वाला तुम्हारा ही आदमी था कहां गए वे लोग बताओ। इतने में तीनों ने पिस्तौल से हमला कर दिया। इस दौरान एक ने गोली भी चला दिया।
कहा है कि किसी तरह वहां से वह भाग निकला नहीं तो वे सभी जान भी मार सकते थे। उसने आवेदन में पुलिस को चारो संदिग्ध के नाम कि भी जानकारी दी है। कुंडा पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है।


