
Deoghar: शनिवार, तीन फरवरी को देवघर पहुंची राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल संचालन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो। उदय प्रकाश ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रेसनोट जारी करते हुए कहा कि राहुल का देवघर आगमन ऐतिहासिक रहा।

उन्होंने कहा कि राहुल जी देवघर में भाजपा के द्वारा फैलाये गए नफरत के माहौल में मोहब्बत का पैगाम दे कर गए। वहीं उन्होंने कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत एवं संघर्ष किया। कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में काफी उत्साह एवं जोश से मात्र दो दिन में सारी तैयारियां पुरी कर ली। ऐसे जांबाज कार्यकर्ताओं का शुक्रगुजार हूँ।

वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल की न्याय यात्रा देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड के बढ़वाकुरा में सड़क मार्ग से प्रवेश किया और यात्रा का विराम जिला के जगदीशपुर में दिया गया। इस दौरान गाँव से लेकर शहर तक लोग सड़कों के किनारे एक झलक पाने के लिए अपार जनसमूह उमड़ पड़ी थी। जनसमूह द्वारा उनके उपर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया जा रहा था। जो काफी रमणीय दृश्य था। सारे जगह स्वस्फूर्त भीड़ इकट्ठा हो कर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से शहर गुंजायमान था।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यहां का माहौल बदल डाला, युवाओं में एक जोश भरकर गए और देवघर को एक यादगार पल भी दे गए।


