
Deoghar: दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के सरडीहा काली मंदिर के पास बुधवार की रात को एक पिकअप वैन ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम 25 वर्षीय गोपी पंडा है जो बासूकीनाथ टोला फुलधारिया थाना जरमुंडी का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान मे मृतक के पिता दायाशंकर पंडा ने कहा है कि उसका मृतक पुत्र बुधवार की शाम को अपने मित्र के बाइक से किसी दोस्त से मिलने बगझोपा गावं गया था। वहां से लौटने के क्रम मे सरडीहा काली मंदिर के पास पिकअप वेन संख्या जेएच 4 क्यू 4787 का चालक तेजी व लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए बाइक में सामने से टक्कर मार दिया। इस घटना मे गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर लेकर आए। जहाँ देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


