
Ranchi : राज्य सरकार ने मुख्य सचिव झारखंड के पद पर पदस्थापित एल खयांग्ते को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग, आपदा प्रबंधन प्रभाग को छोड़ कर अतिरिक्त प्रभार दिया है।

वहीं सदस्य राजस्व परिषद रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरुण एक्का को अपने कार्यों के साथ अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।




