
Ranchi: सोमवार को दिल्ली में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद दिल्ली से रांची तक जारी सियासी उफान मच गया। इस बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी सामने आए। सोशल मीडिया एक्स पर शिबू सोरेन और उनके परिवार के लिए एक सूचना साझा करते इसे बुरी खबर बताया।

सांसद ने कहा कि वीर शिबू सोरेन जी व उनके परिवार के लिए एक बुरी खबर है. CBI द्वारा खोजे बेनामी 82 सम्पत्ति के हिसाब किताब के साथ लोकपाल ने 15 फ़रवरी को अंतिम मौक़ा सोरेन परिवार को दिया है।

निशिकांत ने सूचना देते यह भी कहा है कि यह केस उन्होंने ही लोकपाल में किया है। इसके साथ ही उन्होंने हेमंत सोरेन को भगोड़े आचरण वाला व्यक्ति भी बताया। कहा कि आज मीडिया के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत जी भगोड़ा की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भारत के इतिहास में संभवतः पहला मौक़ा है जब किसी राज्य का मुख्यमंत्री जांच एजेंसी से भाग रहा है।


