Deoghar: देवघर के बाईपास रोड पर बिलासी स्थित केनरा बैंक के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार में एक बुजुर्ग को धक्का मार दिया। इस घटना में 55 वर्षीय गुलाबी महथा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया नावाडीह का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह मजदूरी का काम करता है और शाम को वापस घर पैदल जा रहा था।
इस दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने बाइक को पकड़ लिया और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दी।