
पटना: बिहार में शराबबंदी के तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की मांग भाजपा के विधान पार्षद सदस्य संजय पासवान ने की है।

मंगलवार को यह मांग करते हुए संजय पासवान ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून वक्त की मांग है। अगर सरकार कानून नहीं बनाती है तो एक न एक दिन यूएन जैसी संस्था को ऐसा करना पड़ेगा की मांग है।

संजय पासवान ने कहा है कि जनसंख्या एक बड़ी समस्या है और इस पर हमें जल्द से जल्द सोचने की जरूरत है। नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए भाजपा एमएलसी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में वह काम किया है जो दूसरे राज्य नहीं कर पाए। बिहार में अगर शराब बंदी कानून लागू किया गया तो इससे फायदा पहुंचा अब इसी तर्ज पर राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की जरूरत है।
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर जदयू की आपत्ति को लेकर पूछे जाने पर संजय पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं है नीतीश कुमार भी सैद्धांतिक रूप से जनसंख्या नियंत्रण के पक्षधर हैं। वह जन जागृति की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून अगर बिहार में लागू होता है तो इससे विकास होगा। उन्होंने महामारी को नियंत्रित करने के लिए भी जनसंख्या नियंत्रण कानून को सही बताया।


