
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के डढवा नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक चकाई बाजार का रहने वाला था। वह अपने परिजन के यहां मिलने के लिए देवघर आया था। जहां से लौटकर घर जा रहा था। उसी क्रम में अज्ञात वाहन ने डढ़वा पुल के पास धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी संबंधित थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।


