
Deoghar: देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र के बंदाजोरी पंचायत स्थित मुनियातरी गांव निवासी पप्पू वर्मा के गुहाल में आग लगने से हजारों रुपए की सम्पति जलकर राख में तब्दील हो गई।

जानकारी के अनुसार एकाएक गुहाल के चाली में आग पकड़ा और तेज हवा के कारण आग भड़क गया।जिससे पूरा चाली एवं गुहाल में रखे मवेशियों का चारा, पुआल व पत्तल के बंडल समेत अन्य समान भी जल कर राख में तब्दील हो गया।

बता दें कि तेज हवा से आग की लपटे तेजी से फैलने लगा। हालांकि ग्रामीणो ने पम्पिंग सेट लगाकर और बाल्टी से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
इधर, आग लगने की सूचना पर थाना के एएसआई सुभाष राम मुनियातरी गांव पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार गुहाल के बगल में बिजली का पोल है। जिसमें शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई।


