
Deoghar: देवघर जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज की बैठक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,डोनेट फॉर देश एवं जनवरी माह के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का रांची के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी जिला के पदाधिकारियों,प्रखंड,नगर मंडल के अध्यक्षों एवं अग्रणी मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों से सुझाव लिए गए।

बैठक में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठक के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगे की रणनीति पर बताया कि हमें बैठक की हर विषयों को लेकर पंचायत तथा बुथ स्तर पर जाना होगा। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष ही नहीं कियाअनेकों कुर्बानियां दी और देश में लोकतंत्र स्थापित कर हर जाति समुदाय को एक साथ लेकर एक आधुनिक भारत का निर्माण किया। आज उस देश की हालत मोदी शासन ने बिगाड़ा दिया है। पुनः देश की दशा और दुर्दशा बदलने के लिए कांग्रेस के हर सिपाही को एकजुट हो कर नई लड़ाई लड़नी होगी। जो आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में राहुल गांधी ने छेड़ दिया है।साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकर्ता सम्मेलन में रांची देवघर जिला से भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता बहुत स्तर पर कार्य करता भाग लेंगें और पार्टी के लिए राशि डोनेट करेंगें।
बैठक को जिला प्रभारी परविंदर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज संगठन पंचायत स्तर पर पहुंच गया है। अब बुथ स्तर पर पूरी ईमानदारी से एक सप्ताह के अंदर शशक्त बुथ कमिटी का गठन तथा बुथ लेवल एजेंट का चयन कर लेना है। कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है। कार्यकर्ता ही नेता बनाते हैं और बनते भी हैं। भाजपा झूठ बोलकर देशवासियों को बरगला रही है, लेकिन हम सच्चाई को घर-घर तक पहुंचाने में नाकाम हो रहे हैं।क्योंकि हमारे पास प्रचार-प्रसार का कोई वैकल्पिक साधन नहीं रहने दिया है।अगर कोई है तो वह सिर्फ कार्यकर्ता हैं और यही वजह है कि आज राहुल गांधी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो कठिन पदयात्रा कर चुके हैं। यात्रा का दुसरा फेज आज महीनों से जल रहे मणिपुर के इंफाल से राहुल गांधी ने शुरू कर दिया है जो 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 66 दिन में करीब 6800 किलोमीटर की दूरी तय कर 31 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करेगी और संभवत द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दरबार पर भी आएंगें। देवघर में यात्रा का समर्थन एवं सफलता को लेकर हमें प्रखंड से लेकर पंचायत तक प्रचार-प्रसार करना है। चौक चौराहों पर पोस्ट बैनर और झंडा लगाने के साथ कंट्रोल रूम भी बनाना है। राहुल जी के यात्रा के समर्थन में सामाजिक एवं जाति संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी है तथा स्वयं सहायता समूह को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराते हुए इस यात्रा में समर्थन लिए जाने की जरूरत है। कांग्रेस किसानों,गरीबों,मजदूरों और आम जनों की पार्टी है।परंतु आज भारतीय जनता पार्टी चंद उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। उद्योगपतियों की पार्टी रहने के कारण भाजपा को काफी मोटे चंदे मिल जाते हैं। लेकिन मजदूर किसानों की पार्टी कांग्रेस आम कार्यकर्ताओं के साथ देशवासियों पर निर्भर है। आज उनके सहयोग से ही डोनेट फोर देश के वेबसाइट पर आर्थिक सहयोग लेकर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता डोनेट फॉर देश में राशि का दान करें और करने के लिए प्रेरित करें।
बैठक को मधुपुर विधानसभा प्रभारी रामप्रित प्रसाद,प्रदेश सचिव अशोक सिंह,नागेश्वर सिंह,अवधेश प्रजापति,शबाना खातुन,जिला महासचिव एवं प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,नगर अध्यक्ष रवि केशरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, जिला पदाधिकारी कुमार विनायक, जियाउल हसन,मोजीब खान,रवि गुप्ता,अमरेन्द्र सिंह,पंजाबी राउत, मकसूद आलम,संजय मिश्रा,रवि बर्मा,प्रखंड अध्यक्ष नटराज प्रदीप, संजीव चौधरी,राजीव रंजन उर्फ़ गुलाब,हेमंत चौधरी,जयशंकर शरण,नरेश यादव,त्रिपुरारी सिंह,चुना मरांडी,संगठन तथा विभागों के अध्यक्ष शैलेश मालवीय,मो बैलालुद्दीन,महादेव पंडित,ओम प्रकाश यादव,अनुराग आनंद,मो नसीम,सिराज अंसारी,मीना तुरी,आफताब आलम,अर्जुन राउत,
सुभाष मंडल,सौरभ दास,मौलाना रियासत, राहुल राज,वृजभूषण राम,राजा शाहिल,धर्मेंद्र सिंह, अटल मिश्रा,कुमार बाबा, गुड़िया देवी,सलमा खातुन,सबिया बीबी, चंद्रदेव दास, मुस्लिम अंसारी,
कार्तिक यादव,बासुकी पंडित,गोलू, प्रियांशु,राजेश कुमार,सदाशिव राणा,कुमार बाबा,श्री कांत यादव, सूरज सिंह,परवेज आलम,रोशन आरा,भुदेव तुरी,विष्णु यादव, विकास मरांडी,सुभम झा, नन्दलाल यादव, पिंटू यादव, किशोर रवानी, किशोर शाही,मो नौशाद,राजू तुरी, महेशमणी द्वारी आदि मौजूद थे।
कांग्रेस में शामिल हुए दर्जन भर युवा
आज के बैठक में दर्जन युवाओं ने पार्टी में योगदान दिया, जिन्हें जिलाध्यक्ष के साथ मुख्य अतिथियों द्वारा माला पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए शामिल कराया। उनमें मुख्य रूप से अमित सिंह,सौरभ सिंह, ब्रह्मदेव यादव,सोरभ बर्मा, रोहित सिंह,मनीष सिंह, सूरज द्वारी तथा गुड़िया देवी है।
दिनेश कुमार मंडल प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी देव


