
Deoghar: देवघर नगर थाना से महज लगभग दो सौ मीटर की दुरी पर स्थित बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि जसीडीह से लोकल ट्रेन पकड़ कर बैद्यनाथ धाम आ रहे थे उसी क्रम में एक चोर ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की मोबाइल चोरी कर ली। उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जिसके बाद यात्री और अन्य लोगों के द्वारा उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इधर पुलिस पकडे गए चोर से पूछताछ करने में जुटी है।


