
Deoghar: देवघर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी संध्या प्रसाद ने मारपीट से जुड़े एक मामले में पूरी सुनवाई के बाद चार अभियुक्तों को दोषी पाया।

दोषी पाए गए अभियुक्तों में कमल किशोर मंडल, रघुवीर पंडित, सुशील शर्मा सहित स्थानीय चैतन्य नाथ जजवाड़े़े पथ निवासी सुरेश भारद्वाज के नाम शामिल हैं। न्यायालय ने डांट फटकार के साथ चेतावनी देकर प्रोवेशन पर छोड़ दिया है।

आरोप है कि अभियुक्तों ने जसीडीह थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर निवासी पुष्पा देवी को कमरा खाली करने के लिए दबाव डाला और कहा कि उन्होंने जगह खरीद ली है और मारपीट कर 30 हजार रुपये के सोने के चेन छीन लिये।


