Deoghar: आग की चपेट में आने से झूलसी एक महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का नाम शांति देवी है जो बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के बिरनिया गावं की रहने वाली है।
परिजनों ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी उसी क्रम में पीछे से उसके कपड़े में आग कब पकड़ लिया उसे पता ही चला। आग पकड़ने के बाद वह घर में चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी दौड़े और उसके कपड़े और शरीर में लगे। आग को किसी तरह बुझाया गया।
उपरांत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे भर्ती कर दिया।