
Deoghar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत मंगलवार शाम चार बजे दिल्ली की फ्लाइट से देवघर पहुंचे।

मोहन भागवत साढ़े छह बजे सत्संग आश्रम पहुंचे। वो रात नौ बजे तक सत्संग आश्रम में रूकेंगे। मोहन भागवत ठाकुरबाड़ी में आचार्य देव से बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने श्री अनुकूल चंद्र ठाकुर के आसन के समीप शीश नवाया।

सर संघचालक मोहन भागवत भोजन करने के बाद रेल मार्ग से देवघर से रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। उनका रेल मार्ग से रांची जाने का कार्यक्रम है।
मोहन भागवत का दोपहर डेढ बजे दिल्ली की फ्लाइट से देवघर आने का कार्यक्रम तय था। फ्लाइट विलंब होने के कारण तीन घंटा विलंब से देवघर पहुंचे।

वे स्वयंसेवक के आवास पर कुछ समय रूकेंगे। इसके बाद बैद्यनाथ गार्डन में 108 स्वयंसेवकों से संवाद का कार्यक्रम है। उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट है।


