
New Delhi/Deoghar: गोड्डा लोकसभा के हर कोने तक रेल को पहुंचाया जाए ताकि यहां के बाशिंदों को दूर आने जाने में आसानी हो इसके लिये गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे हमेशा से प्रयासरत रहे हैं। सांसद की कोशिशों का नतीजा है कि बासुकिनाथ-चितरा रेल लाइन के पहले फेज़ का टेंडर निकल गया है। वहीं, शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र में रेल विकास के लिए सकारात्मक बातचीत की है।

सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया हैंडल x पर लिखा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात की। इस मुलाकात में हंसडिहा देवघर नई रेल लाइन चालू करने पर बातचीत हुई। साथ ही गोड्डा महगामा व बासुकिनाथ चितरा- जोडामो लाइन का शिलान्यास करने और बढैत,महेशमारा में नए हॉल्ट स्टेशन बनाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा नई ट्रेन के लिए भी सकारात्मक बातचीत हुई है।
बासुकिनाथ को नए साल का तोहफ़ा

इसके साथ ही बता दें कि बासुकिनाथ – चितरा रेल लाइन के लिए पुसाला नए रेलवे स्टेशन तक 281 करोड़ का टेंडर निकल चुका है।पहले फ़ेज़ में पुसाला तक व दूसरे फेज में चितरा तथा तीसरे फ़ेज़ में जोडामो तक इस रेल लाइन का निर्माण होगा । इसको लेकर सांसद दुबे ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।


