
Deoghar: कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन रोड स्थित जमुआ काली मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक का नाम अर्जुन दास है जो गौरा गावं का रहने वाला है।

जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद भाग रहे 407 मालवाहक वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। मौके पर से चालक कुंडा थान क्षेत्र के भोक्ताडीह निवासी पिंटू कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना की बावत स्थानीय लोंगों ने बताया कि मृतक राशन लेने गया था। राशन लेने के बाद पैदल घर लौट रहा था। उसी दौरान वाहन संख्या डब्लू बी 19 एच 5494 का चालक तेजगति व लापरवाही से उसे जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।



