
Deoghar: देवघर जिले के अलग-अलग थाना इलाके की पुलिस ने छापामारी कर कूल सात अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक पर कार्रवाई के लिये खनन विभाग को पत्राचार किया गया है।

बताते चलें कि बुढ़ई पुलिस ने छापेमारी कर जामागुड़ी और राजाडीह इलाके से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं रिखिया थाना पुलिस ने खोवा इलाके से एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। जसीडीह थाना पुलिस ने नावाडीह नदी से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। जबकि कुंडा थाना पुलिस ने लालकोठर कुंडा मेाड़ के पास से दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।

जब्त सभी ट्रैक्टर के चालक मौके पर से फरार बताये जाते हैं।


