
Deoghar: जान मारने की धमकी देते हुए 40 हजार रूपये छिनतई कर लिये जाने के आरोप में नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया गया है। यह शिकायत शहर के बड़ा बाजार निवासी अरूण कुमार केशरी ने किया है। घटना का दिन 10 अप्रैल को बताया गया है।

कहा है कि रूपये लेने के बाद दोनों बदमाशों ने यह भी कहा कि यदि केस करोगे तो जान से मार देंगें इसी डर से समय पर थाना में शिकायत नहीं किया। मामले में कहा है कि 10 अप्रैल को देवघर स्थित यूको बैंक शाखा में जाकर अपने खाता से 40 हजार रूपये की निकासी किया। जब वह बाहर निकला तो बैंक के अंदर से दो व्यक्ति जान पहचान जैसी बाते करते हुए उसके साथ प्राईवेट बस स्टेंड होते हुए संजय मेडिकल पानी टंकी तक आया। उसी क्रम में गोली मारने की धमकी देते हुए 40 हजार रूपये उससे ले लिया।

जब वह टोटो बैठने लगा तो दोनों बदमाशों ने केस नहीं करने की धमकी दी और कहा कि केस किया तो जान से मार देंगें। कहा कि बैंक में एवं संजय मेडिकल के पास लगे सीसीटीवी की जांच करने पर दोनों की पहचान हो सकती है। नगर पुलिस आवेदन लेकर पड़ताल में जुट गयी है।


