
Deoghar: देवघर जिला साइबर थाना पुलिस ने जिले के पालोजोरी, खागा, मारगोमुंडा, सारठ एवं सारवां थाना इलाके में छापेमारी कर 09 साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि जेल गये सभी साइबर अपराधी आम लोगों को फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक/ फोन पे कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर कैश बैक का झांसा देकर, आम सहायता के रूप में, फंसे हुए रूपये को वापस कराने के नाम पर ठगी का काम करते थे।

इनके पास से पुलिस ने 16 मोबाइल, 25 सिमकार्ड, 04 एटीएम और पासबुक 03 जब्त किया गया है। पुलिस इनके पास से मिले मोबाइल की जांच में जुटी है।
कौन-कौन गये जेल
जेल के साइबर अपराधियों में निजामुद्दीन अंसारी साकिन बरमशोली, सैफुल अंसारी साकिन चकतरना थाना पालोजोरी, साहेब अंसारी ग्राम रघुनाथपुर, फरीद अंसारी, मिकाइल अंसारी साकिन कांकी थाना खागा, उमेश मंडल ग्राम राजागढ़ थाना मारगोमुंडा, रफाकत अंसारी बगडबरा थाना सारठ, बुद्दीन अंसारी उर्फ भूदेन अंसारी और राहुल हाजरा ग्राम ठाढ़ी थाना सारवां के नाम शामिल हैं।


