Deoghar : रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशमारा गांव के पास से चोरी हुई मालवाहक टेम्पु को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन अप्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित यादव उर्फ बाबा, कुन्दन कुमार उर्फ अंडे एवं विकास यादव उर्फ बिजु, तीनों निवासी ग्राम महतवाईनडीह, थाना रिखिया, जिला देवघर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को महेशमारा गांव के पास से मालवाहक टेम्पु जेएच 15वाई 2481 चोरी होने को लेकर बासुदेव यादव, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता सुरेन्द्र यादव, निवासी महेशमारा (रेलवे ओवरब्रिज के पास) ने रिखिया थाना में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर रिखिया थाना कांड संख्या 121/26, 05 अक्टूबर को धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

कांड के अनुसंधान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई मालवाहक टेम्पु जेएच 15वाई 2481 बरामद की। इसके अलावा घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त सवारी टेम्पु जेएच 15एक्स 5656 भी बरामद किया गया है।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी :
थाना प्रभारी पुअनि प्रभात कुमार, पुअनि अनिल कुमार, सअनि बेन्जा उरांव एवं रिखिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।



