Deoghar: जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा इलाके में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल का नाम नंदकिशोर है।
परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उसे घर में ही रहने को कह रहे थे। लेकिन रविवार को वह घर से निकलकर दोस्तों से मिलने चला गया। उसी दौरान महेशमारा में बिजली का तार गिरा हुआ था। अपने दोस्तों के साथ उक्त तार को नंद किशोर समेटने गया। उसी दौरान उसे जोरदार बिजली का झटका लगा जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
युवक का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।