Deoghar: जिले के सारवां थाना क्षेत्र के गांव रक्ति टोला कानूनी डीह निवासी ललिता देवी सहित 28 महिलाओं ने थाने पहुंचकर थाना क्षेत्र के रक्ति निवासी व देवीपुर थाना क्षेत्र के बेहरन गांव निवासी पर भारत बैंक के शाखा प्रबंधक, यूनिट मैनेजर एवं अन्य बैंक कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
आरोप है कि मिली भगत से उपरोक्त लोगों ने लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं का फिंगर प्रिंट ले लिया और उपरोक्त सभी महिलाओं के नाम से 70/75 हजार,80 हजार तक की राशि बॉयोमेट्रिक के जरिये ऋण का पैसा निकाल लिया। इसे लेकर महिलाओं ने थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत थाना प्रभारी से की और लिखित आवेदन भी दिया।
दिए गए आवेदन में बताया है कि 29 नवंबर 2023 को सभी महिलाओं को उक्त बैंक से फोन करके कहा गया कि उनके नाम से 70, 75 हजार, 80 हजार ऋण लिया गया है। उसका भुगतान शीघ्र करने को कहा गया। तब जाकर बैंक में पता लगाया तो उन लोगों को पता चला कि खाता ओडी हो गया है। इसके संदर्भ में उन लोगों ने कहा है कि उक्त बैंक से सभी महिलाएं आज तक किसी तरह का ऋण नहीं लिया है। अब बकाया चूकाने की बात की जा रही है। जब लोन लिया ही नहीं तो देंगे कहा से। संबंधित मामले में न्याय संगत कार्यवाही मांग की है।
महिलाओं ने बताया है कि निम्नलिखित राशि की बात संबंधित बैंक के द्वारा फोन पर कहीं जा रही है।
ललिता देवी के 80000, बिंदु देवी 82000, पूना देवी 60000, कंचन देवी 40000,आशा देवी 70000, लवललती देवी 87000,माधुरी देवी 50000 प्लस 22000 ,किरण देवी एक लाख ,बिजली देवी 75000, किरण देवी 70000,अनीता देवी 9832,प्रतिमा देवी 80000,नुनिया देवी 80000, रूबी देवी 50000,फूलन देवी 106000,बॉबी देवी 63000, केशोवती देवी 60000,उमा देवी 95000,नंदनी देवी 30 हजार पाति देवी 6000,शोभा देवी 48000,पिंकी देवी एक लाख, ममता देवी 22000 +5000 ,बबीता देवी 35000, किरण देवी 40000 ,पूर्णिया देवी 60000,सुलेखा देवी 142920, वीरमा देवी 96500, कुंती देवी 75000 +24000 ,संजना देवी 30000, पूनम देवी 60000 मुन्नी देवी 45000,के राशि का तगादा बैंक से आ रहा है।
इन लोगों का आरोप है कि फिंगरप्रिंट लेकर राशि किसी न किसी प्रकार से खाते से निकाल ली गई है। सभी महिलाओं ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है।
महिला ने बताया कि इसके पूर्व में भी उनके द्वारा शिकायत की गई है लेकिन बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।