
Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात को एक बोलेरो की लूट कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बोलेरो चालक मधुपुर लालगढ़ निवासी रफाकत शेख ने सारठ थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि वह लालगढ़ निवासी बहारुद्दीन शेख का बोलेरो चलाने का काम करता है। मंगलवार की रात को वह मधुपुर स्टेशन पर बोलोरो लेकर खड़ा था। रात को दो अज्ञात व्यक्ति उसके बोलेरो के पास आया और कहा कि उसके रिश्तेदारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है इसलिए वे दोनों सारठ जाएगा। वह दोनों को वाहन में बैठा कर सारठ मल्लिक चौक पहुंचा तो दोनों ने चालक से कहा कि जहां महिला कॉलेज बन रहा है वहां लेकर चलो। चालक दोनों को लेकर वहां पहुंच गए। दोनों व्यक्ति वहां से उतरा और चालक को भी उतरने को कहा। उसके बाद चालक के कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और मारपीट करते हुए ₹6000 नगद, मोबाइल एवं बोलेरो को लूटकर चलते बने।

मामला दर्ज कर सारठ पुलिस पड़ताल में जुट गई है


