
Deoghar: देवघर के त्रिदेव हॉस्पिटल में एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. यह सर्जरी स्पाईन यानि रीढ़ की हड्डी की गयी. इस सफल सर्जरी पर ख़ुशी जाहिर करते हुए हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राकेश ने कहा की यह ऑपरेशन आयुष्मान के तहत बिल्कुल मुफ्त किया गया. इसके साथ ही उन्होंने सर्जरी करने वाले डॉ रविजीत प्रकाश का शुक्रिया अदा किया है.

दरअसल आस्तिक पॉल नाम का एक 30 वर्षीय व्यक्ति पिछले काफी दिनों से अपने दोनों पैरो में कमजोरी महसूस कर रहा था. अपनी इसी परेशानी के समुचित इलाज के लिए वह त्रिदेव अस्पताल पहुंचा। जहा उसका इलाज ऑर्थो सर्जन डॉ रविजीत प्रकाश ने शुरू किया।

उसकी समुचित जाँच करवाई गयी. जाँच रिपोर्ट आने के बाद पता चला की उसके रीढ़ की हड्डी के पास नश दब गया है. इसी वजह से वह ठीक से चल-फिर नहीं प् रहा. मरीज़ को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गयी.

मरीज़ तैयार हो गया. लेकिन ये जटिल ऑपरेशन देवघर के त्रिदेव हॉस्पिटल प्रबंधन के लिए भी किसी चैलेंज से कम नहीं था. फिर डॉ रविजीत प्रकाश ने अपने स्किल पर भरोसा करते हुए ऑपरेशन करने का फैसला किया।
जटिलताओं के बाद भी इस ऑपरेशन को सफतापूर्वक संपन्न किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीज़ के स्वास्थ्य में काफी सुधर हुआ. वो तेज़ी से रिकवर कर रहा है. ऑपरेशन के बाद मरीज़ और उसके परिजनों ने त्रिदेव अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश और ऑर्थो सर्जन डॉ रविजीत प्रकाश का आभार व्यक्त किया है.
इस सफलता से खुश डॉ राकेश ने बताया की सबसे बड़ी बात यह रही की इस तरीके का ऑपरेशन देवघर में हुआ. वो भी आयुष्मान भारत योजना के तहत बिलकुल मुफ्त।


