
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने मोहनपुर, पालोजोरी, पथरौल, सारवां थाना इलाके से 9 साइबर आपराधी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने 19 मोबाइल, 26 सिम, 12 एटीएम, 06 पासबुक, पॉस मशिन दो और एक बायोमैट्रिक मशीन जब्त किया गया है।

गिरफ्तार साइबर अपराधी विकास कुमार दास फर्जी तरीके से दो-दो कंपनी का सीएसपी चलाने का कार्य करता था। बताया जाता है कि वह सीएसपी से सिर्फ साइबर ठगी का रूपया कमिशन पर निकालने का काम करता था। उसके पास से पुलिस ने 6 एटीएम कार्ड, एक माईक्रो एटीएम बरामद किया है। जेल गये विकास कुमार दास साइबर थाना कांड संख्या 06/21 में आरोपी रहा है। वहीं राजकिशोर दास साइबर थाना कांड संख्या 2/21 में भी आरोपी रहा है। जेल गये साइबर अपराधियों के मोबाइल में साइबर क्राइम के कूल 36 लींक मिले हैं जिसकी पुलिस पड़ताल में जुट गयी है।

कौन-कौन गये जेल
जेल गये साइबर अपराधियों में विकास कुमार दास साकिन पहरिया थाना सारवां, नकुमल राय, उमेश राय, कारू मरिक ग्राम श्रीरामपुर थाना मोहनपुर, असलम अंसारी कालीजोत थाना सारठ, राजकिशोर दास, राजू कुमार दास साकिन गोनैया, पंकज दास तथा सिंकू कुमार दास ग्राम बारामौजा थाना पथरौल का रहने वाला है।


