
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवगंगा के पास से गुरुवार सुबह को सीमावर्ती राज्य बिहार के बक्सर की एक महिला से बैग छिनतई कर एक अज्ञात बदमाश फरार हो गया।

घटना की शिकार श्रद्धालु द्वारा नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दिया गया है। जानकारी मिलते ही नगर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने जुटी है।

घटना की बावत पीड़ित बिंदु साह ने बताया कि वह अपने परिजन के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम पूजा अर्चना करने आई है। पूजा करने के पूर्व शिवगंगा के पास बैठी हुई थी। उसी दौरान अज्ञात बदमाश बैग छिनकर फरार हो गया। बैग में 4000 रुपए नकद, एक एंड्राइड मोबाइल, आधार कार्ड वोटर कार्ड के अलावा कुछ मूल कागजात मौजूद थे।


