
Deoghar: मारपीट में घायल टोटो चालक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम मो साजीद है जो नगर थाना इलाके के हिरणा का रहने वाला है।

घायल ने बताया कि वह टोटो से एक मरीज को बांका के कटोरिया पहुंचाने गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो चांदन पांडेडीह मोड़ के पास चार व्यक्ति उसे टोटो रोकने को कहा तो वह नहीं रूका। पीछा कर उनलोगों से उसे जबरन रोक लिया और मारपीट करने लगे। उसी दौरान वहां चांदन पुलिस वहां पहुंची और उसे इलाज के लिये पहले चांदन स्थित अस्पताल पहुंचाया। उपरांत उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। परिजन चांदन पहुंचे और उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर आये। जहां उसे देखने के बाद डॉक्टर ने इलाज के लिये भर्ती कर दिया।


