
Deoghar News: देवघर जिले के एसपी सौरव के निर्देश पर छह इंस्पेक्टर को इधर-उधर किया गया है। पुनि मधुपुर अंचल देवेश भगत को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है

वही पूर्व साइबर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वही साइबर थाना के पुनि कृष्ण दत्त झा को सारवां अंचल के साथ साथ पालोजोरी अंचल का प्रभार दिया गया है।

पुनि राउत होनहांगा को पुलिस केंद्र से मधुपुर अंचल निरीक्षक, पुनि शिवनारायण कामत को पुलिस केंद्र से साइबर थाना, पुनि राकेश कुमार रवि को साइबर थाना भेजा गया है।


