
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी 30 वर्षीय गुलजार अंसारी उर्फ गुजना के सिर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को चार दिसंबर की सुबह मिली थी। घटना के बाद से ही कुंडा पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिये एड़ी-चोटी एक कर दिया था।

इस मामले में कुंडा पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जिससे पुछताछ करने में जुटी है। हांलाकि इस मामले में पुलिस के कोई पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार किया है।

कुंडा पुलिस हिरासत में लिये गये एक युवक से लगातार पुछताछ करने में जुटी है।



