
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को रंगदारी को लेकर गोलिबारी करने वाले फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गए आरोपी का नाम दीपक कुमार गुप्ता है जो कालीराखा बड़ा बजरंगबली के पास का रहने वाला है।

बताते चले कि 6 अगस्त 2023 को दिन दहाड़े आजाद चौक के पास सूरज मल रोड स्थित एक ड्राइफ्रूट्स दुकानदार से रंगदारी की मांग को लेकर दहशत फैलाने कोर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इसे लेकर नगर थाना मे दुकानदार शिवम खोवाला ने मामला दर्ज कराया था।


