
Chitra (Deoghar): डीएवी स्कूल, चितरा में पांचवीं कक्षा में अध्यनरत एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में पिता अभिषेक रंजन ने स्थानीय थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

अभिषेक ने बताया कि उसका पुत्र स्थानीय डीएवी विद्यालय में पांचवी कक्षा में पढ़ाई करता है। विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक ने बीते शुक्रवार को बहुत बेरहमी से उसके बेटे को पीटा। उसकी आंखों को दोनों अंगूठे से दबाया। कानों को मरोड़ा। साथ ही सिर को दीवार से बार-बार टकराया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। रात भर वह पीड़ा से सो नहीं पाया। आरोप है कि जान मारने की नियत से उसकी इस कदर पिटाई की गई है। अगर उसके साथ कुछ अनहोनी हो जाता है तो उसका जिम्मेदार और आरोपी शिक्षक होगा।
इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।



