
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान रोड चंदाजोरी मोहल्ला स्थित एक मकान में बंद दो फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों हजारों के जेवरात और नकद की चोरी कर ली। इसे लेकर नगर थाना में ब्रजेश कुमार ने मामला दर्ज कराया है।

जिसमे कहा है कि वह और दूसरे फ्लैट में रहने वाले मनोहर वर्णवाल 18 नवंबर को छठ पूजा में शामिल होने दघर गये थे। जब 21 नवंबर को वापस लौटा तो फ्लैट का ताला टूटा पड़ा था।

चोरों ने उसके घर से 18 हजार नकद और 30 हजार कके आभूषण की चोरी कर ली। वहीं मनोहर वर्णवाल के कमरे का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार का जेवरात और पांच हजार रूपये नकद की चोरी कर ली गयी।
इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


