Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम सैंट्रल बैंक गली आजाद चौक निवासी चंदन राउत और बड़ा बाजार निवासी शिवेस राज है।
बताया जाता है कि बाभनबीघा निवासी राजीव कुमार सिंह छठ पूजा में घर का ताला लगाकर बाढ़ पटना चला गया था। 21 नवंबर की रात को उसके घर का एडवेस्टस तोड़कर चोरी करने के लिये अंदर प्रवेश कर गया था। उसी क्रम में पड़ोसी मनोज कुमार राणा एडवेस्टस तोड़ने की आवाज को सूनकर उठ गये। हो हल्ला मचाने के बाद आसपास के लोग जुटे और चोरी करते चंदन राउत को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं शिवेस राज उस वक्त भागने में सफल रहा। बाद में पुलिस ने छापेमारी कर शुवेस राज को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।