
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत ही गई। मृतक का नाम मनोज कुमार दास है। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक मनोज कुमार दास जसीडीह स्थित निजी संस्थान में मजदूर का कार्य करता था। शुक्रवार को काम जल्दी छूट जाने के कारण बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसी क्रम में जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित सिमरिया रोड के पास अचानक वज्रपात हो गया। जिससे मनोज कुमार दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।


