
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने महेंद्र हत्याकांड में अबतक पुलिस ने 11 आरोपी को पकड़ा है। जबकि इस मामले में अभीतक आठ नामजद सहित कई अभियुक्त फरार बताए जाते हैं।

मामले की जानकारी देते हुए शनिवार को सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि 12 नवंबर को अज्ञात अपराधियों के द्वारा महेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर कुंडा थाना में मृतक के पत्नी के बयान पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में 10 लोगों को नामजद एवं पांच -छह अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।

महेन्द्र की हत्या जमीन विवाद में की गई थी। इस मामले में अब तक 11 आरोपी को पकड़ा गया है। अपराधियों में नगर थाना क्षेत्र के कालीराखा मोहल्ला गोलू गुप्ता, अमर कुमार चौधरी, आरएल सराफा रोड चांदनी चौक निवासी अलोक मठपाती, बसमाता कोरियासा निवासी मंजू देवी, मौजी राउत कुंडा थाना इलाके के घोड़दौड़ा निवासी सुनन्त कुमार मिश्रा, सलूरायडीह निवासी गौतम यादव, दोनीहारी निवासी सुजीत कुमार के नाम शामिल हैं।
बताया कि इनके पास से तीन देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त दो काले रंग का बजाज पल्सर बाइक भी बरामद किया गया है। बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने आठ खोखा भी बरामद किया था। कहा कि अन्य फरार चल रहे आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। मौके पर साइबर डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा उपस्थित थे।



