
Deoghar Accident News: देवघर जिले में हुए विभिन्न सड़क हादसे में 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में सरवन सिंह पंचरुखी, दिलीप शारदा कोलकाता, विनोद टुडू चरकी पहाड़ी, रंजीत कापरी मिना बाजार, सलोनी देवी लखीटांड बूढई और सुमंती देवी देवपुरा जसीडीह के नाम शामिल हैं।

घायलों मे सलोनी देवी और सुमंती देवी कि स्थिति गंभीर बताई जाती है। बताया जाता है कि सलोनी देवी ऑटो में सवार होकर मधुपुर पत्ता बेचने जा रही थी। उसी दौरान फतेहपुर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई।
इस घटना मे सलोनी देवी का बायां पैर टूट गया और सर मे गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने पहले उसे मधुपुर इलाज के लिए ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं रिखिया थाना इलाके मे चौफाल कोलकातिया धर्मशाला के एक टोटो अनियंत्रित हो कर पलट गई। इस घटना मे टोटो पर सवार देवपुरा निवासी सुमंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पर उन्होंने बताया कि वह टोटो से देवघर बाजार आ रही थी। उसी क्रम में यह घटना घटी।


