
Deoghar / Madhupur: टाटा से दानापुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कुद कर शनिवार को एक युवक ने जान दे दी। घटना मधुपुर व जोड़ामो हॉल्ट के बीच स्थित 18 नंबर रेलवे गुमटी गेट के बीच घटी है| सूचना पर मधुपुर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर एएसआइ नरेंद्र कुमार और पथरौल थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे । वहां पहुंचकर घटना की जांच संयुक्त रूप से पुलिस पदाधिकारी ने किया।

रेलवे लाइन के किनारे से पुलिस ने मृतक का बाइक बरामद किया है। आरपीएफ ने बताया कि मृतक की पहचान देवघर जिले के चितरा थाना अंतर्गत सिकटिया गांव निवासी अक्षय कुमार सिंह (27) के रूप में की गई है। आरपीएफ ने बताया कि टाटा से दानापुर आरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने घटना की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दिया कि एक युवक ट्रेन के आगे कुद गया।

जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पथरोल पुलिस को दी गई। सूचना पर पंचनामा कर शव को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। रेलवे ट्रैक में शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था। मोटरसाइकिल को पथरौल थाना की पुलिस ने जप्त कर लिया है । घटना के बाद कोई यात्री ट्रेन का परिचालन का समय नहीं था।
फिर भी मालगाड़ी का परिचालन बाधित रहा । रेलवे ट्रैक से शव हटाने के बाद रेल परिचालन सामान्य हो गया । घटना के बाद आसपास के गांव के लोग भी वहां जमा हो गए | पुलिस पहुंची और वहीं सूचना पर मृतक के स्वजन भी घटनास्थल पहुंच गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अक्षय काफी तनाव में था। जिसके कारण वह ट्रेन के आगे खुद कर आत्महत्या कर ली है । पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं । घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है । स्वजनों को रो रो कर बुरा हाल है । रविवार को पोस्टमार्टम करा कर शव पुलिस परिजनों को सौंप देगी | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।



