Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने पुलिस कार्य में बाधा एवं आर्म्स एक्ट के आरोपी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम निरज पांडेय है जो गिरिडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र के हरला गावं का रहने वाला है। वह कुंडा थाना कांड संख्या 121/23 में अर्म्स एक्ट एवं जानलेवा हमला करने और नगर थाना कांड संख्या 451/21 में अर्म्स एक्ट एवं पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने का अरोपी रहा है। वह आशिष मिश्रा गैंग का सदस्य बताया जाता है।
भागने के क्रम में आरोपी का पैर टूटा
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी निरज पांडेय अपने घर में कुछ दिनों से रह रहा है। उक्त सूचना पर कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एक पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात को देवरी थाना पहुंचे। देवरी पुलिस के सहयोग से टीम छापामारी करने निरज पांडेय के घर पर पहुंची। बताया जाता है कि पुलिस ने उसके घर को चारो तरफ से घेर लिया। उपरांत उसके दरवाजे पर दस्तक दी। निरज ने अंदर से ही काफी भागने का प्रयास किया लेकिन घर के चारो तरफ पुलिस होने के शक पर वह घर के छत पर चला गया। भागने के प्रयास में वह छत से कूद गया जिससे उसका पैर टूट गया। कुंडा पुलिस द्वारा अभीरक्षा में उसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।