
Deoghar: दीपो का पर्व दीपावली नजदीक है। सभी अपने अपने घरों को दीपों की रौशनी से रौशन करने की तैयारी में जुटे हैं। इससे पहले कुम्हार के घरों में रौनक देखी जा रही है।

दीपावली यूं तो सभी लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लेकिन दीपावली का बेसब्री से इंतजार उन कुम्हारों को रहता है जो दीप बेचकर सालों भर अपनी जीविका चलाते हैं।

देवघर के जसीडीह के रामचंद्रपुर में कुम्हार की बस्ती में इन दिनों काफी खुशी देखी जा रही है। दीपावली को लेकर हर घर में मिट्टी के दीए बनाने में कुम्हार लगे हुए हैं। यहां पर कोई 50 साल से दिए बना रहा है, तो कोई 25 साल से।

कुम्हार भगत पंडित बताते हैं कि वह 25 साल से इस काम को कर रहे हैं और इसी काम से अपने बच्चों का भरण पोषण के साथ-साथ पढ़ाने-लिखाने का भी कार्य कर रहे हैं। भगत पंडित अपनी एक बेटी को बीए भी करा चुके हैं।
भगत पंडित बताते हैं कि उनके दिये न सिर्फ देवघर बल्कि सीमावर्ती राज्य के कई जिलों में बिक्री होती है। वही इस वर्ष उम्मीद जताई जा रही है कि अच्छे खासे दिये की बिक्री होगी और अच्छी खासी आमदनी भी होगी। जिसको लेकर दीपावली के 20 दिन पहले से ही दीये बनाकर स्टॉक करने में जुट गए हैं।


