
Deoghar: देवघर नगर थाना के माथाबांध इलाके से एक टाटा सूमो वाहन की चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जमशेदपुर के दीपक कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि वह अपने दोस्त के परिवार को लेकर जमशेदपुर से टाटा सुमो संख्या जेएच 05 एपी 6266 को लेकर देवघर आया था। बताया की शादी का कार्ड बाबा मंदिर में चढ़ाने आया था। वह माथाबांध तालाब स्थित एक पांडा जी के घर रुका था। शनिवार रात को घर के सामने टाटा सूमो वाहन को खड़ा कर सभी लोग अंदर सोने चले गए थे। रविवार की अहले सुबह जब जगह तो देखा कि वाहन जहां खड़ी किया था वहां से गायब है।

बताया जाता है कि वाहन मे रखे बैग मे शादी का कार्ड था। कार्ड रखे उक्त बैग को वाहन चोरों ने जसीडीह – चकाई मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास फेंक दिया। इधर आवेदन लेकर नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


