
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने पालोजोरी, पथरौल और करों थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गए साइबर अपराधियों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के पाथरघटिया निवासी छोटू अंसारी, पथरअड्डा ओपी क्षेत्र के करहिया निवासी विजय कुमार दास, पथरौल थाना क्षेत्र के कुशहा निवासी राजेश दास और करों थाना इलाके के तुलसी टांड निवासी विकास सिंह के नाम शामिल है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल, 11 फर्जी सिम, दो एटीएम और दो कीओस्क कार्ड बरामद किया गया है। इनके पास से मिले मोबाइल में पूरे भारत में ठगी के सोलह क्राइम लिंक पाया गया है। जिसकी साइबर पुलिस जांच कर रही है।
सीसीआर डीएसपी सह प्रभारी साइबर डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी छोटूअंसारी साइबर थाना कांड संख्या 57/23 का अभियुक्त था। यह सभी अपराधी गूगल सर्च इंजन पर कस्टमर केयर हेल्पलाइन सर्विस 24*7 व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का ऐड डालकर सर्च इंजन को ऑप्टिमाइज कर बैंकिंग डिटेल्स प्राप्त कर ठगी करते थे।


